विमान निर्माता कंपनी बोइंग को जुलाई-सितंबर तिमाही में हुआ $6 बिलियन का घाटा
विमान निर्माता कंपनी बोइंग को जुलाई-सितंबर तिमाही में $6 बिलियन से अधिक का घाटा हुआ है। कंपनी ने कहा कि घाटे की मुख्य वजह काम बंद होने के अलावा वाणिज्यिक विमानों और रक्षा कार्यक्रमों से संबंधित शुल्क हैं। बकौल कंपनी, जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रति शेयर $9.97 का नुकसान हुआ है जबकि कुल समायोजित घाटा $10.44/शेयर है।