विमान में 82 वर्षीय यात्री के बेहोश होने पर भोपाल में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की हुई मौत

वाराणसी (यूपी) से करीब 172 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहे एक विमान में गुरुवार को एक यात्री तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया जिसके बाद विमान की भोपाल (एमपी) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, लैंडिंग के बाद 82-वर्षीय यात्री को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Load More