विमान में यात्री के अन्य यात्री पर पेशाब करने की घटना पर नागर विमानन मंत्रालय लेगा ऐक्शन
दिल्ली से बैंकॉक जा रहे एअर इंडिया के विमान में एक यात्री के अन्य यात्री पर पेशाब करने की घटना पर नागर विमानन मंत्रालय ऐक्शन लेगा। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू के मुताबिक, मंत्रालय घटना का संज्ञान लेगा और विमानन कंपनी से बात करेगा। उन्होंने कहा, "अगर कोई गलत चीज़ हुई है तो हम ज़रूरी कार्रवाई करेंगे।"