विमान में वेपिंग करते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो हुआ वायरल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एक उड़ान के दौरान विमान में वेपिंग करते हुए देखा गया है और उनका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। चहल इस वीडियो में पंजाब किंग्स के साथी खिलाड़ी शशांक सिंह के साथ बैठे दिख रहे हैं और वेप छिपाते हुए कश मारते दिख रहे हैं। इससे पहले चहल कार में सिगरेट पीते दिखे थे।