विमेन्स T20 विश्व कप की मेज़बानी को लेकर बांग्लादेश के सुरक्षा हालात पर नज़र है: ICC
'पीटीआई' के अनुसार, सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में भड़की हिंसा को लेकर आईसीसी ने प्रतिक्रिया दी है। आईसीसी ने कहा है कि विमेन्स टी20 विश्व कप की मेज़बानी को लेकर वह बांग्लादेश के सुरक्षा हालात पर नज़र बनाए हुए है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है।