विमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मुझे गाली दी थी: मिताली राज
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "विमेन्स टी20 वर्ल्ड कप-2014 के मैच में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मुझे गाली दी थी।" उन्होंने कहा, "जब हम मैच जीतने के बाद हाथ मिला रहे थे तो वह मेरे हाथ पर मारकर चली गई...हमारी टीम मैनेजर ने पाकिस्तानी टीम मैनेजर से इसकी शिकायत की थी।"