वायु प्रदूषण आपकी आंखों को कैसे पहुंचाता है नुकसान?
डॉक्टरों के अनुसार, वायु प्रदूषण आंखों के लिए बेहद हानिकारक है। यदि घर से बाहर निकलने के बाद आंखों में दर्द, जलन, लगातार खुजली या लालिमा महसूस होती है तो वायु प्रदूषण इसका एक कारण हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, हवा में हाइड्रोकार्बन और नाइट्रिक ऑक्साइड का उच्च स्तर आंखों में गंभीर समस्या और जलन का कारण बनता है।