वायु प्रदूषण के कारण 25 नवंबर तक बंद किए गए गुरुग्राम के स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
गुरुग्राम में खराब वायु गुणवत्ता के कारण 25 नवंबर तक 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में फिज़िकल क्लासेस नहीं होंगी और कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। गुरुग्राम के उप-आयुक्त ने रविवार को आदेश जारी कर कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया गया।