वायु प्रदूषण के कारण 25 नवंबर तक बंद किए गए नोएडा के स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

गौतम बुद्ध नगर के ज़िला मजिस्ट्रेट ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण 25-नवंबर तक स्कूलों में फिज़िकल क्लासेस नहीं होंगी और कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को एक्यूआई में मामूली सुधार के बाद दोबारा बढ़ोतरी होने पर यह फैसला हुआ। शनिवार को कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया था।

Load More