वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं 23 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन
दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं 23 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने कहा है कि दिल्ली और एनसीआर में एक्यूआई चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है जिसे देखते हुए छात्रों के हित में यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक, 25 नवंबर से फिर से फिज़िकल क्लासेस शुरू की जाएंगी।