वायु प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर व गाज़ियाबाद के स्कूल किए गए बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर ज़िला प्रशासन ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में 23 नवंबर तक प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। वहीं, गाज़ियाबाद में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के स्कूल अगली सूचना तक केवल ऑनलाइन मोड में संचालित होंगे।

Load More