वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-NCR में 5-20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए CAQM ने 5-20 नवंबर तक सरकारी व निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों को ही ऑफिस बुलाने का निर्देश दिया है। बाकी कर्मचारी वर्क-फ्रॉम-होम करेंगे। यह नियम दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लागू होगा। इस दौरान एनसीआर में धूल उड़ाने वाले निर्माण कार्यों पर भी रोक रहेगी।