व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले महाठग रोहन के घर की तस्वीरें आईं सामने
व्यापारियों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ मंगलुरु का महाठग रोहन सलदान्हा के आलीशन घर की तस्वीरें सामने आई हैं। 'एएनआई' द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विदेशी शराब से भरा बार और आलीशान फर्नीचर दिख रहा है। पुलिस को ₹3-5 लाख मूल्य के दुर्लभ सज़ावटी पौधे और दीवारों-अलमारियों के पीछे गुप्त कमरे मिले हैं।