वायुसेना का एयर शो देखने के लिए चेन्नई में जुटे करीब 10 लाख लोग, बेहोश होने के बाद 3 की मौत
चेन्नई के मरीना बीच पर रविवार को भारतीय वायुसेना का एयर शो देखने के लिए करीब 10 लाख लोग जुटे जिसमें बेहोश होने के बाद कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई है। यह किसी एयर शो में सर्वाधिक भीड़ का लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हो सकता है। एयर शो में करीब 72 विमानों ने हिस्सा लिया।