वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए पायलट लोकेंद्र एक महीने पहले ही बने थे पिता
चूरू (राजस्थान) में बुधवार को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में शहीद होने वाले 2 पायलटों में शामिल 32-वर्षीय लोकेंद्र सिंह सिंधु करीब एक महीने पहले ही पिता बने थे। रोहतक (हरियाणा) निवासी लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु एक डॉक्टर हैं। वहीं, दूसरे पायलट पाली निवासी ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) की शादी के लिए घरवाले लड़की ढूंढ रहे थे।