वायुसेना चीफ की फटकार के 1.5 साल बाद HAL ने डिलीवर किए 2 तेजस, 16 साल पुराना है ऑर्डर
दिप्रिंट के अनुसार, एचएएल ने वायुसेना को अंतिम दो तेजस एमके-1 ट्रेनर विमान सौंपे हैं और 2006 और 2010 में दिए गए कुल 40 विमानों के ऑर्डर की डिलीवरी पूरी हो गई है। बकौल रिपोर्ट, आपूर्ति क्रमशः 2011 और 2016 तक होनी थी। देरी को लेकर करीब डेढ़ साल पहले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने एचएएल को फटकार लगाई थी।