व्यूज़ को लेकर अनिल कपूर के बिग बॉस ओटीटी-3 ने सलमान के बिग बॉस ओटीटी-2 को पछाड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अनिल कपूर के होस्ट किए बिग बॉस ओटीटी-3 ने अभिनेता सलमान खान के होस्ट किए हुए बिग बॉस ओटीटी-2 को व्यूअरशिप के मामले में पछाड़ दिया है। अनिल के शो को 21% से 23% अधिक व्यूज़ मिले हैं और इस सीज़न ने फिल्ममेकर करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी-1 को भी पीछे छोड़ दिया है।