व्यक्ति की बड़ी तोंद को नॉर्वे में डॉक्टर 12 साल तक समझते रहे 'फैट'; निकला 27 किलो का ट्यूमर
नॉर्वे के एक व्यक्ति की बड़ी तोंद को डॉक्टर 12-साल तक सिर्फ फैट बताते रहे और अब उसके शरीर से 27-किलोग्राम का कैंसरकारक ट्यूमर निकाला गया है। शख्स को 2011 से पेट बढ़ने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं। हाल ही में मोटापे से जुड़े ऑपरेशन के लिए जांच के दौरान एक डॉक्टर को ट्यूमर का पता चला।