वियतनाम के पीएम तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह मंगलवार को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। नई दिल्ली पहुंचने पर चीन्ह का एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने स्वागत किया। वियतनाम के पीएम इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

Load More