वियतनाम में 'यागी' तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 226, लापता हैं 100 से अधिक लोग

वियतनाम की सरकारी आपदा एजेंसी ने गुरुवार को बताया है कि 'यागी' तूफान और इससे संबंधित घटनाएं जैसे बाढ़ व भूस्खलन से देश में मरने वालों की संख्या 226 हो गई है। एजेंसी के अनुसार, तूफान के कारण अब भी 100 से अधिक लोग लापता हैं और 800 लोग घायल हुए हैं। वियतनाम में शनिवार को तूफान आया था।

Load More