वियतनाम में तूफान 'यागी' से 14 लोगों की हुई मौत, 176 लोग घायल
वियतनाम में तूफान 'यागी' के कारण कम-से-कम 14 लोगों की मौत हो गई व 176 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। बकौल अधिकारी, तूफान के चलते 4 हवाईअड्डों को बंद करने के बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं।