वियतनाम में भारत के MBBS छात्र की तेज़ रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, CCTV में कैद हुई मौत

वियतनाम में एक तेज़ रफ्तार बाइक के दीवार से टकराने से तेलंगाना के 21-वर्षीय एमबीबीएस छात्र अर्शिद आश्रिथ की मौत हो गई है जबकि पीछे बैठे उसके दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, अर्शिद ने सामने से आ रही बाइक से टकराने से बचने के लिए बाइक को मोड़ दिया था।

Load More