वियतनाम में है 'सांपों का बगीचा', पेड़ों पर लिपटे दिखे अनगिनत हरे रंग के सांप
वियतनाम में 'डोंग टैम स्नेक फार्म' नाम का 'सांपों का बगीचा' है जहां पर सांपों को पाला जाता है। इस फार्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें बगीचे में लगे पेड़ों पर अनगिनत हरे रंग के सांप लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन सांपों के ज़हर से दवाइयां तैयार की जाती हैं।