वियतनाम ले जाकर पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, ₹2 करोड़ की शादी के बाद दुल्हन पर हुआ जानलेवा हमला
मेरठ (यूपी) में सलोनी नामक विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बकौल पीड़िता, उसका पति जबरन उसे वियतनाम ले गया और होटल में बेल्ट से पीटा व गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता के परिवार के अनुसार, शादी में करीब ₹2-करोड़ खर्च हुए थे। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।