वायदा कारोबार में सोने की कीमत घटकर हुई ₹95,073

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में संभावित कमी के बीच अमेरिकी डॉलर के मज़बूत होने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत ₹839 गिरकर ₹95,073/10 ग्राम हो गई। वहीं, अगस्त कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का भाव ₹760 की गिरावट के साथ ₹95,858/10 ग्राम हो गया।

Load More