वायनाड आपदा में अपना घर खोने के बावजूद बुज़ुर्ग पोस्टमैन लोगों तक पहुंचा रहा चिट्ठियां

वायनाड (केरल) में हुए भूस्खलन में अपना घर खोने के बावजूद पीटी वेलायुधन नामक 60 वर्षीय पोस्टमैन रेस्क्यू कैंप और अस्पतालों में जा-जाकर लोगों तक चिट्ठियां पहुंचा रहे हैं। वेलायुधन 33 वर्षों से मुंडक्कई के पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "किसी भी स्थिति में हम अपना काम करते रहेंगे और लोगों की चिट्ठियां उनतक पहुंचाते रहेंगे।"

Load More