वायनाड त्रासदी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र ने केरल सरकार को बताया ज़िम्मेदार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को वायनाड (केरल) त्रासदी के लिए अवैध खनन गतिविधि और अवैध मानव विकास को ज़िम्मेदार बताया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के संरक्षण में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। बकौल यादव, यहां स्थानीय नेताओं द्वारा अवैध मानव बस्तियों का अवैध संरक्षण है, पर्यटन के नाम पर उचित क्षेत्र नहीं बनाए गए हैं।