वायनाड भूस्खलन पीड़ितों को मिली राहत राशि से EMI कटने को लेकर केरल सीएम ने दी प्रतिक्रिया

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के खातों में आई राहत राशि से ईएमआई काटे जाने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बैंक की आलोचना की है। सीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोग लोन नहीं चुका सकते हैं। उन्होंने कहा, "इन लोगों का पूरा लोन माफ होना चाहिए...जिन्होंने घर बनाने के लिए लोन लिया था...उनका घर नष्ट हो गया।"

Load More