वायनाड में 'यादगार दिन' वाले पोस्ट को लेकर हुई शशि थरूर की आलोचना, उन्होंने दिया जवाब
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड (केरल) के दौरे का वीडियो X पर शेयर कर 'वायनाड में एक यादगार दिन' कैप्शन दिया जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "यादगार? सैकड़ों लोग मर गए हैं।" थरूर ने जवाब दिया, "यादगार का मतलब होता है- जिसे याद रखा जा सके या...भुलाया न जा सके।"