वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी ममता बनर्जी: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी वायनाड लोकसभा उप-चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद 'INDIA' गठबंधन से टीएमसी के संबंध बेहतर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।