वायनाड में भूस्खलन में घायल लोगों से अस्पताल में मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड (केरल) का दौरा करने पहुंचे। पीएम मोदी भूस्खलन के पीड़ितों और बचे लोगों से मिलने और बातचीत करने के लिए अस्पताल पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि पीएम ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। वहीं, इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे।