वायनाड हादसे के पीड़ितों के क्लेम जल्द सेटल करें इंश्योरेंस कंपनियां: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने इंश्योरेंस कंपनियों को वायनाड (केरल) में भूस्खलन से प्रभावित हुए लोगों व मृतकों के परिवारों को राहत पहुंचाने व उनके क्लेम जल्द से जल्द सेटल करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंश्योरेंस कंपनियों ने पॉलिसी धारकों से संपर्क करना शुरू भी कर दिया है। हादसे में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।