वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, तस्वीरों में दावा
प्रयागराज (यूपी) महाकुंभ-2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने केरल निवासी अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से कथित तौर पर शादी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ हैं और वे फेसबुक पर मिले थे। मोनालिसा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की है। उनकी कथित शादी का एक वीडियो वायरल हुआ है।