जापानी चिड़ियाघर में मां के छोड़ने पर सॉफ्ट-टॉय से खेलकर खुद को शांत रखने वाले 'पंच' नामक वायरल बेबी मंकी की एक अन्य बंदर से दोस्ती हो गई है। सामने आए वीडियो में पंच एक छोटी सी मादा बंदर के साथ खेलता और उसे गले लगाता दिख रहा है जिसके बाद लोग उसे पंच की 'गर्लफ्रेंड' बता रहे हैं।