वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन- ‘जेन ज़ी ने मुझे अपना लिया, ये उनका प्यार है’
सोशल मीडिया पर अपने वायरल मीम्स को लेकर अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने कहा कि यह सब अचानक और स्वाभाविक रूप से हुआ है। उन्होंने कहा कि "यह आजतक किसी के साथ नहीं हुआ...जेन ज़ी ने मुझे अपना लिया है, ये उनका प्यार है।" रवि किशन ने कहा कि लोग उनकी कमियों और बेबाक अंदाज़ से जुड़ाव महसूस करते हैं।