वेयरवुल्फ सिंड्रोम से पीड़ित एमपी के 19 वर्षीय युवक का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
वेयरवुल्फ सिंड्रोम से पीड़ित रतलाम (एमपी) के 19-वर्षीय ललित पाटीदार का नाम चेहरे पर सबसे अधिक बाल होने को लेकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। गिनीज़ टीम के मुताबिक, ललित के चेहरे पर 201.72/सेमी² बाल हैं। वेयरवुल्फ सिंड्रोम या हाइपरट्रिकोसिस त्वचा संबंधी दुर्लभ कंडीशन है जिसमें चेहरे व पूरे शरीर पर असामान्य रूप से बाल उग जाते हैं।