व्यस्तता के कारण महाकुंभ में नहीं आए एलन मस्क, किया था आमंत्रित: लेखक अमीश
लेखक अमीश त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन उनका शेड्यूल पहले से पैक्ड है, इसलिए व्यस्तता के कारण वह महाकुंभ में नहीं आ पाए। उन्होंने कहा, "मस्क ने कहा था कि कुंभ से जुड़ी हर बात उन्हें बेहद दिलचस्प लग रही है।"