वारी एनर्जीज़ ने US में गलत तरह से बिक्री बढ़ाने के आरोपों को किया खारिज, जांच जारी
वारी एनर्जीज़ ने अमेरिकी बाज़ार में गलत तरह से बिज़नेस/सेल्स बढ़ाने के लिए 'प्रेडटॉरी प्राइसिंग' अपनाने के दावों का खंडन किया है। कंपनी के सीईओ अमित पैठणकर ने कहा, "हमारे खाते ऑडिटेड हैं, ये हर किसी के लिए उपलब्ध हैं...ऐसे में प्रेडटॉरी प्राइसिंग की कोई गुंजाइश नहीं बचती।" गौरतलब है, अमेरिका में कंपनी के खिलाफ ऐंटी-डंपिंग की जांच जारी है।