विराट, रोहित व बुमराह को दलिप ट्रॉफी खेलनी चाहिए थी, उन्हें बहुत रेस्ट मिला है: मांजरेकर
कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है, "भारत ने पिछले 5 साल में 249 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने इनमें से 59%, विराट कोहली 61% जबकि जसप्रीत बुमराह ने तो 34% मैच ही खेले हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इन तीनों को पर्याप्त रेस्ट मिलता रहा है...इन्हें दलीप ट्रॉफी की टीम में चुना जा सकता था।"