विराट-अनुष्का को सार्वजनिक जगह पर देखकर लड़की को नहीं हुआ विश्वास, रिऐक्शन हुआ वायरल
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई में सार्वजनिक जगह पर देखने के बाद एक लड़की का रिऐक्शन वायरल हो गया है। अचानक से कपल को देखने के बाद लड़की को विश्वास नहीं हुआ। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "उनका रिऐक्शन काफी प्यारा है।" एक ने लिखा, "लड़की इस वीडियो की स्टार हैं।"