विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंदजी से आशीर्वाद लिया; आम लोगों के बीच एक घंटे सुना सत्संग
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह 5 बजे प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच गए और इस दौरान दोनों आम भक्तों के साथ ही हाथ जोड़कर बैठे रहे। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, करीब एक घंटे तक सत्संग सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और इस दौरान उनकी बेटी वामिका नज़र नहीं आईं।