विराट को खुद पता चल जाएगा कि उन्होंने करियर का सबसे खराब शॉट खेला: उनके आउट होने पर मांजरेकर
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी में विराट कोहली के आउट होने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ संजय मांजरेकर ने कहा है, "विराट को खुद पता चल जाएगा कि उन्होंने...अपने करियर का सबसे खराब शॉट खेला।" उन्होंने आगे कहा, "बुरा लग रहा है...वह सही इरादे के साथ आए थे।" कोहली को मिचेल सैंटनर ने क्लीन बोल्ड किया।