विराट को जगाना है तो कह दीजिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच है: शोएब अख्तर
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली की फॉर्म को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर विराट कोहली को जगाना है तो उनको यह बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है, वह उठ जाएंगे।" गौरतलब है, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।