विराट कोहली का 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' गाना गाते हुए पुराना वीडियो हुआ वायरल
टी20 विश्व कप-2024 की जीत के बाद विराट कोहली का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह दिवंगत गायक मोहम्मद रफी का गाना 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कोहली एक महिला सिंगर के साथ स्टेज पर गा रहे हैं। कोहली ने 2016 में इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया था।