विराट कोहली के T20I से संन्यास के बाद उनके भाई विकास ने उनके लिए लिखा नोट
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के T20I से संन्यास लेने के बाद उनके भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके लिए नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "काफी लोग समझ नहीं पाएंगे कि यह गेम आपके लिए कितना मायने रखता है। आपकी उपलब्धियां आपकी कमाई या हैसियत नहीं बल्कि...लोगों का जीवन बदलना और पीढ़ियों का रोल मॉडल बनना रही हैं।"