विराट कोहली के कारण अधिक है RCB की वैल्यूएशन: LSG के मालिक संजीव गोयनका
आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की वैल्यूएशन विराट कोहली के कारण अधिक है। उन्होंने कहा, "यदि आपकी टीम में महेंद्र सिंह धोनी हैं तो उसकी वैल्यू अलग होगी, रोहित शर्मा हैं तो अलग वैल्यू होगी। मुंबई और चेन्नई ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है।"