विराट कोहली की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है: उनके फॉर्म को लेकर सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बल्लेबाज़ विराट कोहली की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर कहा है, "विराट की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है।" उन्होंने कहा, "न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में हमने देखा था कि उन्होंने कैसी बल्लेबाज़ी की थी। उनकी टेक्नीक और कला सही है बस इस समय उन्हें किस्मत की ज़रूरत है।"