विराट कोहली के छक्के से टूटी चेपॉक स्टेडियम की दीवार, वायरल हुआ वीडियो
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के छक्के से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम के पास की दीवार टूट गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कोहली ने यह शॉट बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम के अभ्यास सत्र के दौरान खेला था। भारत आगामी 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा।