विराट कोहली की कथित पूर्व गर्लफ्रेंड ने महिलाओं में उनके 'टेस्ट' वाले पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
क्रिकेटर विराट कोहली की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री इज़ाबेल लीट ने 'महिलाओं में विराट के टेस्ट' को 'इलीट' बताने वाले पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा, अवनीत कौर और जर्मन मॉडल लिज़लैज़ संग अपनी तस्वीर वाले पोस्ट पर इज़ाबेल ने कहा, "12 साल हो गए...लोग आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहे?" विराट ने अवनीत-लिज़लैज़ की तस्वीर लाइक की थी।