विराट कोहली का फॉर्म चिंता का विषय है: पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद
भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी से पहले कहा है कि भारतीय टीम के लिए विराट कोहली का फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे की जिस तरह शुरुआत करेंगे वो अहम रहेगा। उन्होंने (कोहली) भले ही भारत में रन नहीं बनाए लेकिन वह बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"